Wednesday, 12 July 2017

जनपद मिर्जापुर के समस्त बीट कांस्टेबल/SI/चौकी प्रभारी/थाना प्रभारी/ क्षेत्राधिकारी/एडिशनल गण नोट कर लें,
(*) 1. ड्यूटी पॉइंट चेकिंग संबंधित बुकलेट सभी थानों को भेजा जा रहा है आप लोग इसको अपने पास रखें इसके फायदे यह है कि जब आप चेकिंग करने निकलेंगे तो आपको मालूम है कि किस समय पर, किस पॉइंट पर, कौन से कर्मचारी होगे, आप इससे अच्छा चेकिंग कर सकते हैं
सभी अधिकारीगण इसका अधिक से अधिक उपयोग करें, उपयोग करने से आपका अच्छा कंट्रोल होगा।
2. स्वयं कमांडर महोदय द्वारा भी चेक किया जाएगा ,यदि कोई भी कर्मचारीगण ड्यूटी पॉइंट पर नहीं मिलेगा तो इसके जिम्मेदार थाना प्रभारी/ क्षेत्राधिकारी/एडिशनल होंगे कि उस टाइम वहां पर क्यों नहीं है इसका मतलब आप चेकिंग नहीं कर रहे हैं।
3. रात्रि जोनल चेकिंग के संबंध में कमांडर महोदय द्वारा नाराजगी प्रकट की गई हैं रात्रि चेकिंग में बहुत सी कमियां हैं सभी लोग संतोषजनक लिख रहे हैं, लोग उल्लेखनीय नही लिख रहे हैं जो कि गलत बात है।
4. बरसात का मौसम है अतः आप ALERT रहे, आपके क्षेत्र में कहीं भी बाढ़ व चोरी, नकबजनी संबंधित समस्याएं हो सकती हैं अतः भ्रमण करते वक्त शायरन,सिटी, टॉर्च इत्यादि का प्रयोग अवश्य करें।
5. रात्रि गश्त के दौरान अपने थाना क्षेत्र में सभी गस्त पिकेट, चौकी निगरानी, पेट्रोल पंप, ढाबा, रेलवे स्टेशन ,बस स्टैंड, बैंक ATM और पीआरबी गाड़ियों के ड्यूटी को चेक अवश्य करेंगे व संदिग्ध व्यक्तियों की टोकाटाकी भी करेंगे। जिसका फोटो अपने थाने के ग्रुप पर अवश्य डालेंगे । (*) 1. ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी क्षेत्राधिकारी/एडिशनल गण निकलते हैं तो उनको मालूम होना चाहिए कि किस ट्रैफिक पॉइंट पर कितने लोग होने चाहिए।
2. अधिकारीगण अपने हमराह को बता दे ड्यूटी पॉइंट चेक कर ट्रिक लगा लेंगे व रोक-टोक करते रहें।
3. ड्यूटी पॉइंट पर सभी कर्मचारी/अधिकारी गण तैनात रहेंगे ,कोई भी कर्मचारी गण कमरे में नहीं बैठेगा, ऐसा करने पर दंडित होंगे।
(*) 1. IGRS शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है मा० CM महोदय द्वारा स्वयं मीटिंग की गई है प्रमुख सचिव द्वारा भी मीटिंग निर्धारित की गई है IGRS मेँ अभी भी अधिकांश थाना प्रभारियों ने आईजीआरएस का फॉर्मेट देखा नहीं है आईजीआरएस के अंदर में जो डेस्क बोर्ड है उसमें किस तरीके से काम होता है आप लोग समझ लें।
2. IGRS में आपको 15 दिन की समयावधि होती है 15 दिन का इंतजार करेंगे तो डिफाल्ट हो जाएगा, डिफाल्ट होने पर CM लेवल पर रिपोर्ट चली जाती है कि 15 दिन ऊपर हो गया है अभी तक इन्होंने कार्रवाई नहीं की।
3. कमांडर महोदय द्वारा per day डिफाल्टर थानों द्वारा कितने हो रहे है स्वयं देखा जा रहा हैैं इसके जिम्मेदार थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी/क्षेत्राधिकारी/एडिशनल होंगे,उनको सीधा personal file warning मिलेगा, इसमें कोई सवाल जवाब तलब नहीं किया जाएगा।
4. IGRS को स्वयं एसपी महोदय द्वारा मानिटर किया जा रहा है CM LOG ऑफिस द्वारा सीधे-सीधे मानीटर किया जा रहा है SP महोदय से सवाल-जवाब पूछा जा रहा है।
5. IGRS ऑफिस से 7 दिन का समय दिया जाएगा, 7 दिन के बाद आपको IGRS से कॉल आ जाएगा और उसमें आपने यदि कार्रवाई नहीं की होगी तो आप तलब हो जाएंगे ,साथ ही साथ जांच भी खुल जाएगी, जिन थानों के आईजीआरएस का फीडबैक अच्छा नहीं होता है उनको माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा तलब किया जाता है।
6. IGRS में डिफाल्टर नहीं होना चाहिये, थाना प्रभारी अपने पोर्टल रोज खुलवा कर देख लिया करें कि कोई डिफाल्ट तो नहीं पूछा है डिफॉल्ट होने पर इसके लिए सभी लोग प्रॉपर चैनल में जिम्मेदार होंगे।
7.IGRS से संबंधित निर्देशों में जो भी समस्याएं हो रही हैं आईजीआरएस प्रभारी मो०नं०- 78398588019415357301 से संपर्क स्थापित कर लें।
(*) 1. जन शिकायत अधिकारी यह स्कीम इसलिए चालू की गई कि SP ऑफिस में कम से कम लोग आएं, थाना स्तर पर ही उनको न्याय मिल जाए, इसमें शिकायत यह आ रही है कि संबंधित थानों के थाना प्रभारी अपने जन शिकायत अधिकारी के रजिस्टर चेक नहीं कर रहे हैं यह महत्वपूर्ण स्कीम है सफल होने पर यह आपके ऊपर के दबाव को कम करेगा।
2. सभी थाना प्रभारी अपने जन शिकायत अधिकारी को per day चेक करेंगे ,साइन भी करेंगे, सीमित समय अवधि में बीट कांस्टेबल/SI गण प्रार्थना पत्र का निस्तारण करेंगे ,जिससे कि पेंडेंसी शून्य हो जाए।
(*) अवैध शराब - अवैध शराब डीजीपी महोदय द्वारा अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत FIR की संख्या, बरामदगी,गिरफ्तारी, कितने स्थानों पर दबिश दी गई का विवरण पूछा जा रहा है।
इस अभियान में रेगुलरली अच्छा काम करना है हर दिन अभियान चलेगा और चेकिंग भी चेंज करके करें ,जिससे जनपद में पुलिस की उपस्थिति दर्ज हो।
(*) 1. विवेचना के संबंध में यह नोट करले की जिन अधिकारीगणो को जिस दिन विवेचना मिलती है उसमें आप  लग जाएं और कम से कम समय में खत्म करें।
2. यदि विवेचना में माल परीक्षण हेतु संबंधित जनपद को जा रहा है तो आप उनसे बात करें कि हमें परीक्षण रिपोर्ट जल्द से जल्द दे दें रिपोर्ट आने में समय ज्यादा लग रहा है और आपके द्वारा उसकी खोज खबर तक नहीं ली जा रही है इस प्रकार का एटीट्यूड विवेचक के लिए सही नहीं है।
सीमित समयावधि में विवेचना का निस्तारण नहीं होने पर विवेचक को personal file warning दी जाएगी।
(*) 1. वांछित अपराधी/पुरस्कार घोषित अपराधी- जिन थानों द्वारा नए पुरस्कार घोषित अपराधी होने हैं उन्हें पुरस्कार घोषित करें और पकड़ ले, पुराने जो भी पुरस्कार घोषित अपराधी के बारे में स्वयं कमांडर महोदय द्वारा थाना प्रभारीयो से पूछा जाएगा।
2. वांछित अपराधी प्रत्येक थाने में हैं थाने द्वारा वांछित अपराधी पकड़े नहीं गए हैं अतः वांछित अपराधी पकड़ना शुरू करें ,स्वयं कमांडर महोदय द्वारा पूछा जाएगा कि co's/addl's  वांछित न पकड़े जाने का कारण क्या है।

उपरोक्त बिंदुवार निर्देशों का भली-भांति पालन करें, सभी लोगों को ईमानदारी से काम करना है, जिससे कि जनपद को अपराध मुक्त बनाया जा सके।
     आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक
         महोदय जनपद मिर्जापुर

No comments:

Post a Comment