Saturday, 8 July 2017

जनपद मिर्जापुर के समस्त बीट कांस्टेबल/SI/चौकी प्रभारी/थाना प्रभारी/ क्षेत्राधिकारी/एडिशनल गण नोट कर लें,
(*) सावन माह प्रारंभ हो चुका है डायल 100 की सभी गाड़ियां हमेशा अलर्ट पर रहेंगी यदि कोई घटना होती है तो सभी लोगों को रिस्पॉन्स करना है इस रिस्पांस में कोई कोताही नहीं होना चाहिए किसी भी अधिकारी कर्मचारी गणों का CUG/MO. फोन बंद नहीं होना चाहिए, व बराबर WhatsApp  चेक करते रहेंगे।
(*) सावन माह के मद्देनजर जनपद कंट्रोल को भी ALERT कर दिया गया है किसी भी घटना पर अधि०/कर्म०गण स्टार को तत्काल सूचित करेंगे, Star तुरंत संबंधित अधि०/कर्म०गणों को सूचित करेगा।
(*) सभी SO/NO भ्रमणशील रहेंगे, कमांड की टीम द्वारा चेक किया जाएगा जो भी कर्मचारीगण अपने ड्यूटी पॉइंट पर नहीं मिलेंगे वो दण्डित होंगे,
(*) सभी ड्यूटीया ब्रीफ कर दी गयी हैं कौन से कर्मचारी गणों को कहां खड़ा होना है ड्यूटी कैसी करनी है सभी SI/SO/CO's/addl's गण भी बीच-बीच में चेक करते रहे।
(*) जो कावरियों के रास्ते है जो भी दिक्कत हो जैसे फ्लेक्स हो, रेट लिस्ट हो, जाली, बैरियर ये सभी इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हो जाए वह साथ ही साथ ड्यूटी भी खड़ी हो जानी चाहिए।
(*)  कावड़िया रूट खासतौर से को०शहर, को०कटरा, को०विंध्याचल, को०देहात और मड़िहान सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के अस्पतालो को दिमाग में रखें कि यदि कावड़ियों का दुर्घटना होती है उसको कैसे उठाएंगे किस हॉस्पिटल में लेकर जाएंगे इसको दिमाग में क्लियर रखें व साथ-ही-साथ थाना क्षेत्र में लगे सभी बल को भी ब्रीफ कर दें।
(*) 1. IGRS में जो भी थाने लेवल पर फीडिंग हो रही थी अब थाने लेवल पर फीडिंग नहीं होगी, नई व्यवस्था चालू हुई है जिसके तहत जो भी प्रार्थना पत्र पुलिस कार्यालय आएंगे उनको ही आईजीआरएस में चढ़ाएंगे और लोगों को उसमें रसीद लगकर आएगी सभी लोगों को अलग से मालूम रहेगा कि यह आईजीआरएस का प्रार्थना पत्र है जिसका समयबद्ध निस्तारण होना है इसके अंदर में आपके जो भी प्रार्थना पत्र मिलते हैं उसका समयबद्ध निस्तारण इस प्रकार से होगा कि आपको 7 दिन का समय दिया जाएगा, 7 दिन के बाद आपको IGRS से कॉल आ जाएगा और उसमें आपने यदि कार्रवाई नहीं की होगी तो आप तलब हो जाएंगे साथ ही साथ जांच भी खुल जाएगी, 9वे दिन कॉलर से भी बात कर ली जाएगी उसकी संतुष्टि के बारे में पूछ लिया जाएगा।
2. आपकी आख्या सातवें दिन IGRS के पास में आ जानी चाहिए, थानों को आईजीआरएस को फिड करने की जरूरत नहीं है उसको आईजीआरएस सेल भिजवा देंगे ।
3. IGRS सेल मेँ विवेचना के गुणवत्ता को चेक किया जाएगा कि जांच की गुणवत्ता किस तरीके की है तब उसको फिड किया जाएगा, आईजीआरएस आख्या लेट नहीं होनी चाहिए, किसी भी बीट कांस्टेबल/SI/चौकी प्रभारी/थाना प्रभारी द्वारा इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए शासन द्वारा IGRS को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
4. आईजीआरएस से संबंधित निर्देशों में जो भी समस्याएं हो रही हैं आईजीआरएस प्रभारी मो०नं०- 7839858801 से संपर्क स्थापित कर लें।
(*) सभी थाना प्रभारी अपराध/अपराधियों से संबंधित मामले जैसे- माफिया, तस्कर, हिनीअस क्राइम पर एक्शन लें ,सभी co's/addl's भी अपने-अपने सर्किल को निर्देशित करें। यदि आपने इस पर काम नहीं किया तो आपका परफॉर्मेंस नोट हो जाएगा, बाद समाप्त सावन माह कमांडर महोदय द्वारा स्वयं एक्शन लिया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट शासन स्तर पर भेज दी जाएगी।
(*) जनपद के समस्त थाना प्रभारी/RI/CO's/addl's गण ध्यान दें- जो भी ट्रांसफर होते हैं उस पर तत्काल कंप्लायंस करा लिया करें ।
उपरोक्त बिंदुवार निर्देशों का भली-भांति पालन करें, सभी लोगों को ईमानदारी से काम करना है, क्राइम मुख्य मुद्दा है इस पर सभी लोगों को काम करना है जिससे कि जनपद को अपराध मुक्त बनाया जा सके।
     आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक
         महोदय जनपद मिर्जापुर

No comments:

Post a Comment